आरंग- आरंग विधानसभा के ग्रामीण अंचल में लगातार विकास कार्य देखने को मिल रहा है।इसी कड़ी में ग्राम पिरदा में प्रदेश के मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा से किया गया। इन निर्माण कार्यो का भूमिपूजन आरंग जनपद पंचायत के अध्यक्ष खिलेश देवांगन के द्वारा किया गया।
ग्राम पंचायत पिरदा में विकास कार्य के लिए सीसी रोड 2 लाख, ओपन जीम 6 लाख, सतनाम पारा सामुदायिक भवन 6.50लाख, बच्चों के झूलाघर 5 लाख, स्कूल मे वाटर कूलर 1लाख रुपये स्वीकृत हुए है जिसका निर्माण कार्य प्रारंभ होगा
जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेश देवांगन ने कहा कि ग्रामीण अंचल के मूलभूत आवश्यकता को देखते हुए, एक के बाद एक विकास कार्य के सौगात देखने को मिल रहा है, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा स्थल मे पेय जल, सामाजिक समरसता को ध्यान रखते हुए, विकास कार्य किया जा रहा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ साथ क्षेत्र के विधायक और मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने विकास कार्य के लिए लगातार सहयोग किया जा रहा है जिससे क्षेत्र की जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके, साथ ही क्षेत्र का विकास हो सके।
सतनाम पारा सामुदायिक भवन बनने से सतनाम पारा मे हर्ष का माहौल है,वही धीवर मोहल्ला मे सीसी रोड निर्माण हो जाने से लोगो को काफ़ी राहत मिलेगी।इन विकास कार्यों से ग्राम पिरदा के ग्रामवासीयो मे खुशी की लहर है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संतोषी लेखराम साहू, सरपंच ग्राम पंचायत पिरदा,उपसरपंच जयश्री वर्मा, खेमन साहू पंच, डॉ. संतोष साहू पंच, कमल धीवर पंच, चैतू राम साहू ,योगेश्वर धीवर, घनश्याम साहू, गजेंद्र पटेल,दिनेश धीवर, जीवन लाल धीवर, टिकम धीवर, केशो राम साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।