आरंग राजनीति

कठिया(ख) में सामाजिक भवन निर्माण हेतु 40 लाख रूपये की मिली स्वीकृति

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(26.04.23)-  नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जी के विधानसभा क्षेत्र आरंग के ग्राम कठिया में 12 फरवरी को छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज चन्दखुरी राज का 77 वां राज अधिवेशन रखा गया था। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं केबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुवे थे। इस अवसर पर कुर्मी समाज एवं सतनामी समाज के द्वारा सामाजिक भवन की मांग की गई थी। जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहर्ष स्वीकार करते हुए मंच के माध्यम से दोनों ही समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20-20 लाख रूपये की घोषणा किए थे। उक्त घोषणानुरूप दोनों ही समाज के सामुदायिक भवन निर्माण हेतु बीस-बीस लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। जिसका निर्माण एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आरंग को बनाया गया है। सामाजिक भवन की स्वीकृति मिलने पर कुर्मी समाज एवं सतनामी समाज सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा ग्रामवासियों के द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्य मंत्री भूपेष बघेल एवं क्षेत्रीय विधायक व केबिनेट मंत्री डॉ.शिववकुमार डहरिया के प्रति आभार भी व्यक्त किए हैं।

About the author

Tukeshwar Lodhi