छत्तीसगढ़ रायपुर शिक्षा

एनआईटी रायपुर में इलेक्ट्रिशियनों के लिए आयोजित किया गया प्रशिक्षण सत्र का आयोजन….सिखाई गई विद्युत कार्यों से जुडी बारीकियां

Written by Tukeshwar Lodhi

रायपुर- राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान रायपुर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा पैनासोनिक एंड एंकर के ए.सी.ई. (एंकर सर्टिफाइड इलेक्ट्रीशियन) प्रोग्राम के तहत इन्फिमाइंड एजुकेयर फाउंडेशन, बैंगलोर के सहयोग से इलेक्ट्रिशियनों के लिए एक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य इलेक्ट्रिशियनों को शिक्षित करना, प्रोत्साहित करना व् पुरुस्कृत करना रहा जिससे वह इस क्षेत्र से जुडी सारी बारीकियों को समझ सके।
विभागाध्यक्ष, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग,डॉ. अनामिका यादव, ए.जी.एम. मार्केटिंग, पैनासोनिक, श्री समीर पांडे, ए.एस.एम., छत्तीसगढ़, पैनासोनिक, श्री शेखर वार्ष्णेय, सहायक प्रबंधक, इन्फिमाइंड एजुकेयर फाउंडेशन, बैंगलोर, श्री गौतम रवि कुमार, व् विभिन्न क्षेत्रों से आए इलेक्ट्रिशियन इस प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समन्वयक सहायक प्राध्यापक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग,डॉ. बैद्यनाथ बाग रहे |
इस कार्यक्रम को दो सत्रों में आयोजित किया गया, पहले सत्र में बिजली के बारे में बुनियादी सैद्धांतिक ज्ञान इलेक्ट्रिशियनों को दिया गया, और दूसरे सत्र में इलेक्ट्रिशियनों को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की प्रयोगशालाओं में इसके बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया जहाँ उन्हें विद्युत् संरचना से जुडी प्रत्येक जानकारी का प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्त हुआ।
पहले सत्र में डॉ. बैद्यनाथ बाग ने बिजली और इलेक्ट्रिशियनों के महत्व पर प्रकाश डाला, उन्होंने कहा कि इन दोनों के बिना समाज का कोई भी क्षेत्र सही तरीके से कार्य नही कर पाएगा। इसके बाद उन्होंने विद्युत् तंत्र के तकनीकी पहलुओं के बारे में बात की, और उपस्थित लोगों को बिजली और उसके प्रवाह तंत्र के बारे में बहुमूल्य जानकारी दी । उन्होंने एक विद्युत् प्रवाह तंत्र में रेजिस्टेंस, लोड इत्यादि के प्रभाव के बारे में बताया और किस तरह इनका प्रयोग कर विद्युत् धारा प्रवाह को नियंत्रित किया जा सकता है इसकी जानकारी दी | इसके बाद दूसरे सत्र में इलेक्ट्रिशियनों को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की प्रयोगशालाओं में इलेक्ट्रिसिटी की कार्यप्रणाली की प्रायोगिक जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त अन्य मुख्य अतिथियों ने अपने विचार सभी से साझा किये।कार्यक्रम के अंत में सभी बिजलीकर्मियों को प्रमाण पत्र व उपहार प्रदान किये गए ।

 

About the author

Tukeshwar Lodhi