आरंग: श्री सार्वजनिक नवदुर्गोत्सव समिति महामाया पारा आरंग की आमसभा श्री कुमारेश्वर नाथ महादेव मंदिर में संपन्न हुई। सभापति संदीप शर्मा (पूर्व संरक्षक व पुरोहित) की उपस्थिति में पूर्व के समिति को भंग कर नये पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। सर्वसम्मति से लल्ला साहनी के पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। शेष पदाधिकारियों के चयन का विशेषाधिकार नवनिर्वाचित अध्यक्ष को दिया गया, जो 15 दिनों के अंदर अपनी टीम का गठन करेंगे।आपको बता दे कि लल्ला साहनी पिछले 16 साल से समिति के अध्यक्ष हैं, यह उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के 17 वां वर्ष होगा।वर्तमान में लल्ला साहनी प्रदेश साहनी समाज के उपाध्यक्ष भी है।नवदुर्गोत्सव समिति महामाया पारा हमेशा अपने भव्य माता पंडाल सजावट,जगराता कार्यक्रमो के लिए प्रसिद्ध हैं। इस बार समिति में नारी शक्ति को भी स्थान दिए जाने की मांग पर सहमति बनी है। जिसके चलते नारी शक्ति को भी समिति में स्थान दिया जायेगा। इसके साथ ही आगामी पर्व धूमधाम और उत्साह से मनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।