आरंग: भारत सरकार आवसन एवं शहरी मंत्रालय के निर्देश पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्वच्छ उत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन पूरे देश भर में किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद् आरंग में भी शहर को कचरा मुक्त शहर बनाने के लिए स्वच्छता मशाल रैली, व्यंजन प्रतियोगिता, वेस्ट टू बेस्ट प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिक, समस्त अधिकारी / कर्मचारियों, स्वच्छता दीदी / स्वच्छता कर्मचारियों का ( एम.एम.यू.) के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर चन्द्राकर ( अध्यक्ष – नगर पालिका परिषद् आरंग ) के द्वारा शहर के नागरिकों को शहर को कचरा मुक्त बनाने, घरों से निकलने वाले कचरों को अलग अलग पृथक्करण कर कर देने, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने एवं जीरो वेस्ट इवेंट को बढ़ावा देने के माध्यम से जानकारी दी गई और उसके प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के एल्डरमेन भरत लोधी,उपेंद्र साहू,गणेश बांधे, राजेश्वरी साहू,शहर कांग्रेस अध्यक्ष भारती देवांगन,उर्दू अकादमी बोर्ड के सदस्य सादिक बैलिम,पार्षद प्रतिनिधि खिलावन निषाद सहित नगर पालिका के कर्मचारी-अधिकारी और आमजन उपस्थित रहे।