आरंग • खेल जगत • रायपुर

आरंग की बेटियां मेघालय में दिखाएंगी जलवा…यूनिवर्सिटी हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन…

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(26.01.23)- आरंग के हैंडबॉल खिलाड़ियों ने कई बार प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व कर नगर का मान बढ़ाया है। अब इस मामले में आरंग की बेटियां भी पीछे नही है।आरंग की दो बेटियों का चयन मेघालय में 28 से 31 जनवरी तक होने वाले यूनिवर्सिटी हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।सेक्टर स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शासकीय बद्रीप्रसाद लोधी महाविद्यालय की छात्रा और आरंग हैंडबॉल क्लब की सदस्य कु.मनीषा साहू और विकास शिक्षण महाविद्यालय रायपुर में अध्ययनरत कु.जागृति साहू मेघालय में आयोजित होने वाले यूनिवर्सिटी हैंडबॉल प्रतियोगिता में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी।आपको बता दे को आरंग की ये दोनों प्रतिभावान खिलाड़ी पहले भी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके है।दोनो रायपुर में 21 जनवरी से 25 जनवरी तक कोचिंग कैम्प के पश्चात मेघालय के लिए रवाना हो गए है। आरंग की दोनो खिलाड़ियों का चयन होने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, महाविद्यालय,आरंग हैंडबॉल क्लब सभी सदस्यों और परिजनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

About the author

Tukeshwar Lodhi