आरंग संस्कृति

गणतंत्र दिवस पर शिवसैनिको के बस स्टैंड में फहराया तिरंगा

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(26.01.23)- आरंग के बस स्टैंड में शिवसेना जिला महासचिव राकेश शर्मा के द्वारा ध्वजारोहण कर देश के वीर जवानों के शहादत को याद करते हुए भगत सिंह के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर पुष्प अर्पित किया गया ।सभी को राकेश शर्मा द्वारा गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई व बूंदी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में शिवसेना के जिला उपाध्यक्ष केशव वैष्णव, राज दुबे, रिकू यादव, व्यास सोनकर, रुपेश धीवर, देवा साहू, टेकु देवांगन, कोमल यादव, रघुनंदन देवांगन, दद्दू राव कमलेश निर्मलकर व अधिक संख्या में नागरिक गण शामिल हुए ।

About the author

Tukeshwar Lodhi