आरंग(26.01.22)- आरंग के ऐतिहासिक हाई स्कूल मैदान पर 3 साल बाद गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में देशभक्ति का जज्बा और बच्चों में उत्साह देखा गया।आरंग एसडीएम अतुल विश्वकर्मा के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि आरंग नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रशेखर चंद्राकर ने ध्वजारोहण किया।इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को विभिन्न स्कूलो के बच्चों ने मार्चपास्ट के करते हुए सलामी दी।कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति और छत्तीसगढ़ी गानों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी गई।बच्चों की प्रतिभाओं को देख कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि और आम जनता ने तालियों और पुरस्कारो के साथ उत्साह वर्धन किया।इसके अलावा स्वामी आत्मानंद के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष,पार्षद,एल्डरमेन,जनप्रतिनिधि बतौर अतिथि उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में तहसीलदार विनोद कुमार साहू,राजस्व विभाग,पुलिस विभाग,शिक्षा विभाग,नगर पालिका के कर्मचारी-अधिकारी,विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा स्कूली बच्चों का विशेष योगदान रहा।