आरंग(26.01.23) : 74वें गणतंत्र दिवस पर अग्रवाल समाज आरंग के वरिष्ठ सदस्यों, मातृ परिषद् और युवा मंच की उपस्थिति में राष्ट्रिय ध्वज समाज के वरिष्ट सदस्य सर्व श्री रामकृपाल अग्रवाल जी द्वारा फहराया गया तत्पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा राष्ट्र गान और तिरंगा वंदन किया गया। आज के इस कार्यक्रम में समाज के वरिष्ट संरक्षक श्री आशुतोष अग्रवाल जी द्वारा नव निर्वाचित अग्रवाल परिषद के सभी सदस्यों को नए कार्यकारणी गठन के लिए शुभकामनाएं दी गई और 29 जनवरी 2023 को होने वाले आगामी वार्षिक अधिवेशन हेतु अधिक से अधिक संख्या में रायपुर चलने का अनुरोध सभी से किया गया।
परिषद् के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अमिताभ अग्रवाल द्वारा भी आज के इस राष्ट्रीय पर्व पर वंदे मातरम् के जयघोस के साथ राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की गई।