रायपुर(25.01.23)- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के मेकर स्पेस द्वारा आयोजित आइडियाथॉन का अंतिम राउंड 22 जनवरी 2022 को कल्पना चावला हाल में आयोजित किया गया। इस आइडियाथॉन का मुख्य उद्देश्य मेकर स्पेस द्वारा प्रस्तुत वास्तविक जीवन से संबंधित कुछ समस्याओं के समाधानों पर चर्चा करना था। आइडियाथॉन के पहले दौर में संपूर्ण भारत के संस्थानों के करीब सौ से अधिक छात्रों की टीमों ने भाग लिया, जिनमें से 11 टीमों को अंतिम दौर के लिए चुना गया।
मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर सुभाष गांगुली तथा जियोलॉजी डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर हिमांशु गोविल इस इवेंट के जजेस थे। आइडियाथॉन का सफल संचालन मेकर स्पेस के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. सौरभ गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ।
आइडियाथॉन का मुख्य विषय ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाना, हर साल सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को कम करने हेतु मंथन करना , 3डी टेरैन मैपिंग और ड्रोन तथा बायो-मिमिक्स के खिलाफ रक्षा से संबंधित थे।
सर्वप्रथम अंतिम राउंड के सभी नियम, प्रोब्लम स्टेटमेंटस तथा सभी प्रतिभागियों को दर्शकों से अवगत कराया गया।
टीम द बॉयज, सिविल एलाइट, टीम मैट्रिक्स सहित अन्य टीम्स ने लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के अनेक कारणों पर अपने विचार प्रस्तुत किए तथा उन्हें रोकने के लिए अपने—अपने समाधान दिए।
अंत में जजेस द्वारा उनसे प्रश्न पूछे गए तथा सभी को उनके समाधानों पर टिपाणियाँ दी गई।
आइडियाथॉन का समापन सुभाष गांगुली तथा हिमांशु गोविल द्वारा आम जनजीवन को आसान बनाने हेतु दी गई एक प्रस्तुति के साथ हुआ। उन्होंने इस प्रस्तुति द्वारा नई तकनीक का उपयोग करके लोगों के सामने आने वाली कई ज्वलंत समस्याओं का हल करने के विषय में सभी को जागरूक किया।