छत्तीसगढ़ रायपुर शिक्षा

एनआईटी रायपुर में किया जाएगा समर’22 का आयोजन, चार दिवसीय आयोजन में कराई जाएंगी कई आकर्षक प्रतियोगिताएं

Written by Tukeshwar Lodhi

रायपुर(24.01.23)- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में शौर्य- द स्पोर्ट्स कमिटी द्वारा 26 जनवरी से 29 जनवरी 2023 तक वार्षिक खेल उत्सव “समर 2022” का आयोजन करवाया जायेगा। महोत्सव का आयोजन एसोसिएट डीन (छात्र कल्याण)डॉ. नितिन कुमार जैन और शौर्य के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. राजेश डोरिया के मार्गदर्शन में होगा। आयोजन का उद्देश्य प्रत्येक छात्र के अंदर खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाना तथा सभी खिलाड़ियों को अपना कौशल प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।
इस चार दिवसीय उत्सव में खो-खो और कबड्डी जैसे विभिन्न खेल शामिल होंगे। बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट और हैंडबॉल जैसे खेलों के साथ साथ योग और एथलेटिक्स के विभिन्न कार्यक्रम भी इस दौरान आयोजित किए जाएंगे। यह सभी टूर्नामेंट इंट्रा कॉलेज के साथ ही इंटर कॉलेज प्रारुप में भी आयोजित होंगे।

About the author

Tukeshwar Lodhi