आरंग में चोरों के हौसले बुलंद..लोकार्पण का इंतजार कर रहे सद्भावना भवन में विद्युत और सेनेटरी सामानों की चोरी और तोड़फोड़…क्षेत्र में कबाड़ का अवैध कारोबार भी जोरो पर
आरंग(23.01.23)- आरंग शहर और आसपास के गांवों में इन दिनों चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई है।क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि जनसुविधाओ के लिए बने भवनों और निर्माणाधीन विकासकार्यो में चोरी कर रहे है। ताजा मामला मेन रोड पर टाउन हॉल के पास में लोकार्पण का इंतजार कर रहे राजश्री सद्भावना भवन का है।जहाँ चोरों ने घुसकर भवन के भीतर कमरों और अन्य स्थानों में लगाये गए विद्युत और सेनेटरी सामानों को निकालकर ले गए है इसके अलावा अज्ञात चोरों ने दरवाजो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।नगर पालिका के द्वारा शासन से प्राप्त स्वीकृति अनुसार वार्ड नं.15 में टाउन हॉल के पास राजश्री सद्भावना भवन का निर्माण कराया गया है।जिसका लोकार्पण अभी नही हुआ है। चोरी की घटना से निकाय को 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। नगर पालिका कर्मचारी की शिकायत पर आरंग पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र में कबाड़ का अवैध कारोबार भी जोरो पर
आरंग नगर तथा आसपास क्षेत्रों में कबाड़ का अवैध कारोबार भी फल-फूल रहा है।आरंग नगर के बीचों बीच संचालित हो रहे कबाड़ के दुकानों पर आरंग पुलिस द्वारा कोई कार्यवाई नही की जा रही है।सूत्रों से जानकारी मिली है कि चोरों द्वारा कबाड़ के दुकानों में चोरी का सामना खपाया जाता है। कबाड़ संचालक भी चोरी का सामना औने पौने दामों में खरीद रहे है।जिसके कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं।