आरंग छत्तीसगढ़ जीवन शैली

लोगो का बेहतर स्वास्थ्य हमारी पहली प्राथमिकता:मंत्री डॉ.डहरिया,आरंग में जीवनदीप समिति की बैठक में मंत्री डॉ.डहरिया हुए शामिल

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(14.12.22)- बुधवार को आरंग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जीवनदीप समिति की सामान्य बैठक रखी गई थी।बैठक में प्रदेश के नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रममंत्री तथा समिति के अध्यक्ष डॉ.शिवकुमार डहरिया भी शामिल हुए।बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री डॉ.डहरिया ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने क्षेत्र के प्राथमिक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ईलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार को आम जनता के स्वास्थ्य की चिंता है,जनता खुशहाल रहे,स्वस्थ रहे यही हमारी पहली प्राथमिकता है।प्रदेश के लोगो को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के तहत इलाज उपलब्ध करा है।”हमर लैब” से मरीज के सभी स्वास्थ्य सम्बंधी बीमारियों की जांच हो रही है,शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत लोगो को घर पहुँच इलाज मुहैय्या कराई जा रही है।

बैठक में आरंग क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

About the author

Tukeshwar Lodhi