छत्तीसगढ़ राजनीति

BIG BREAKING: टीएस सिंहदेव बने डिप्टी सीएम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई.

Written by Tukeshwar Lodhi

रायपुर:-विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और सरगुजा संभाग के बड़े नेता टीएस सिंहदेव को पार्टी ने डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनाने का ऐलान किया है. बुधवार को दिनभर चली बैठक के बाद पार्टी के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में ऐलान किया है. सिंहदेव जल्द ही शपथ ग्रहण करेंगे..मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद ट्वीट कर सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनने पर बधाई दी है।

About the author

Tukeshwar Lodhi