आरंग छत्तीसगढ़ जीवन शैली

चंदखुरी में हुआ “लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान” का आयोजन

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(18.12.22)-  आरंग ब्लॉक के नगर पंचायत चंदखुरी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत आशा कलस्टर संगठन चंदखुरी में लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही डांस,रंगोली प्रतियोगिता, सलाद सजावट प्रतियोगिता , खुर्सी दौड़ और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था ।जिसमें महिला प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इसके साथ ही नाटक के माध्यम से स्त्री और पुरुष के प्रति विभिन्न रूपों में सामाजिक असमानता को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया और साथ ही स्त्री और पुरुष में होने वाले भेदभाव को दूर करने , लड़कियां और महिलाओं को विकास के अवसरों में इनकी भागीदारी को बढ़ाने और हिंसा और सामाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाने के उद्देश्य को इस नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

इस कार्यक्रम में रैली के माध्यम से भी स्त्री और पुरुषों में समानता लाने के नारे लगाते हुए महिलाओं द्वारा माता कौशल्या मंदिर के प्रांगण में 500 दीप प्रज्वलित कर जेंडर आधारित शपथ ग्रहण समारोह भी किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहायक मंत्री श्री अशोक तिवारी, दिनेश ठाकुर जनपद सदस्य , सौरभ चंद्राकर अध्यक्ष मुरेठी सोसाइटी और निखिल वर्मा रहे जिन्होंने अपने उद्बोधन में महिलाओं और पुरुषों के समानता पर अपने विचार व्यक्त किए। मैं महिलाओं को पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर महिलाओं के देश भारत देश का निर्माण करने की बात कही।

About the author

Tukeshwar Lodhi