छत्तीसगढ़ रायपुर

सुमधुर भजनों के साथ संगीतमय 51 हनुमान चालीसा गूंजी*

Written by Kamlakar Yerpude

*सुमधुर भजनों के साथ संगीतमय 51 हनुमान चालीसा गूंजी*
*सत्तीबाजार के श्री अंबा देवी मंदिर में स्व. नीलेश शाह की पुण्य स्मृति में आयोजित संगीतमय 51 हनुमान चालीसा के साथ एक से बढ़कर एक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। गोंदिया महाराष्ट्र से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक मितेश भाई परमार ने शाम चार बजे गणेश वंदना के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत की। इसके बाद लगातार चार घंटे तक संगीतमय हनुमान चालीसा के साथ साथ बीच बीच में अनेक भजनों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को बांधकर रखा।कार्यक्रम के आयोजक मुकेश शाह व राजेश शाह ने बताया कि इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल,महंत रामसुंदर दास, दांडी स्वामी श्री इंदुभवानंद महाराज, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव,निःशक्तजन आयोग के अध्यक्ष लोकेश कांवड़िया,वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर व्यास,महंत देवदास, वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने,नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौर,पूर्व सभापति सुभाष तिवारी,जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा और अंबर अग्रवाल,एम आई सी सदस्य महेंद्र खोडियार, रंजन बेन शाह,गुजराती समाज के विभिन्न घटकों के अध्यक्ष किशन भाई मिरानी,बकुल भाई राठौड़, नितिन ढोलकिया, रामकृष्ण पठारिया,श्रीमती रेखा बेन रायचुरा, प्रकाश बारमेड़ा,अशोक भाई पटेल,प्रफुल्ल बारमेड़ा,कौशिक कट्टा,हेमंत गोहिल,हितेश परमार,कोकिला बेन कोटक, प्रकाश पुजारा,सुनील पंड्या,संतोष परमार,विजय शेठ,अनिल कांचा,विपिन भाई पटेल,चंद्रेश शाह,भावना ढोलकिया, शिवनारायण मूंधड़ा,मोहन पवार, योगेश अग्रवाल, राजेश मिश्रा,अमरजीत संधू, मूलचंद शर्मा,संजय नायक, डॉ. मनोज लांजेवार, छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता प्रकाश अवस्थी,राजीव गुप्ता,सुरेश शुक्ला,मोती जैन अजय काले,निर्मल प्रजापति, राजेन्द्र दुबे, देवेंद्र मिश्रा,रविन्द्र ठेंगड़ी आदि मौजूद रहे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी हितेश रायचुरा ने किया।*

About the author

Kamlakar Yerpude