बाल विवाह उन्मूलन हेतु जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
रायपुर बाल विवाह उन्मूलन हेतु जागरूकता कार्यशाला का आयोजन स्थान रायपुर वेंकटेश होटल रायपुर में बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला बाल विकास रायपुर द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर के नेतृत्व में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के माननीय सदस्य डॉ पुरुषोत्तम चंद्राकर, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, यशपाल एवं समाजसेवी सुश्री पल्लवी मिश्रा उपस्थित रहे। प्रथम सत्र का संचालन डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर की अध्यक्षता में शशांक शर्मा विषय विशेषज्ञ द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों के भूमिका के बारे में बताया गया साथ ही उनके द्वारा बाल विवाह के दुष्परिणामों क़ानूनी प्रावधानों एवं बच्चो के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। द्वितीय सत्र डॉ. श्वेता सोनवानी, एवं डॉ. निकिता पवार द्वारा बाल विवाह के दुष्परिणामों को बताते हुए कहा कि बच्चों में कम उम्र में गर्भावस्था में होने वाली प्रॉब्लम के बारे में बताया मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर के बारे में बताया , कुपोषण चक्र के संबंध में विस्तार से बताया। कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को बाल विवाह जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री यशपाल द्वारा बाल विवाह रोकने हेतु शपथ दिलाया गया । कार्यक्रम में महिला सुपरवाईजर एवं परियोजना अधिकारी, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पहले लीगल वालंटियर एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के कर्मचारी बृंद अधिकारी गण उपस्थित रहे। समापन में संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत देखरेख श्री संजय निराला सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

