आरंग(04.07.24): विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद आरंग विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी एक मजबूत विपक्ष की भूमिका में नजर आने वाली है।चुनावों में मिली हार से आरंग में कांग्रेस कार्यकर्ता को निराशा जरूर मिली है लेकिन एक बड़ा सबक भी मिला है।पिछले परिणामों को भूलते हुए पार्टी अब आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में अपना ध्यान केंद्रित कर रही है।चुनाव में पार्टी के बेहतर परिणाम के लिए विभिन्न विषयों और सुझाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष,पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं आरंग जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पिंटू कुर्रे ने दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनसे सौजन्य मुलाकात की है।
इस दौरान कांग्रेस नेता पिंटू कुर्रे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया को पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा आरंग विधानसभा में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी के बेहतर परिणाम और रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की है।मुलाकात के दौरान AICC के राष्ट्रीय समन्वयक पवन रात्रे भी मौजूद रहे।कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया से प्रदेश उपाध्यक्ष पिंटू कुर्रे की इस मुलाकात ने आरंग विधानसभा में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। चर्चा है कि पिंटू कुर्रे को आगामी चुनावों में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके अलावा उन्हें विधानसभा चुनाव में आरंग से कांग्रेस का नया चेहरा माना जा रहा है।