छत्तीसगढ़ प्रशासनिक

खाघ मंत्री ने बाघुल में नवीन ग्राम पंचायत भवन का शुभारंभ किया

*खाघ मंत्री ने बाघुल में नवीन ग्राम पंचायत भवन का शुभारंभ किया*

 

रायपुर 6 जुलाई 2024/खाघ मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकास खंड के ग्राम बाघुल में 18 लाख 63 हजार की लागत से नवीन ग्राम पंचायत भवन का शुभारंभ किया।

खाघ मंत्री श्री बघेल ने शुभारंभ अवसर पर सभी को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पंचायत को मजबूत करने के लिए बाघुल गांव को नया पंचायत भवन दिया गया है। इसका उपयोग गांव के सरपंच, पंच और आम लोग बैठक, प्रशिक्षण देने के लिए कर सकेंगे।

इस अवसर पर सरपंच बाघुल श्रीमती उर्वशी अर्जुन सिंग लसेल, मीना रामनाथ, श्री टार्जन साहू, श्री चंद्रपाल साहू, श्री अजय साहू, श्री परस वर्मा, श्री खोरबाहरा साहू और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी