रायपुर(28.01.23)- शिवसेना के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ रायपुर पहुंचे राष्ट्रीय सचिव का माना विमानतल पर भव्य स्वागत कर रैली के रूप में विमानतल से निकले वीआईपी चौक राम मंदिर पहुंच कर माथा टेका फिर रायपुर शहर के बीचों बीच होते हुए माननीय धनंजय सिंह परिहार शिवसेना प्रदेश प्रमुख जी के नेतृत्व में दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचे। जहां महिला सेना जिला अध्यक्ष जी के द्वारा तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। समेलन में शिवसेना वक्ताओं ने अपने विचार रखे । राष्ट्रीय सचिव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ चढ़ कर हिस्सा लेने की बात कही । वर्तमान में एक प्रचार रथ 45 विधानसभा में अप्रैल से पार्टी के विचारो को आम जनता तक पहुंचाने का काम शुरू किया जाने का रणनीति बनाई गई ।