आरंग(28.01.23)- कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी में 7 सितंबर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अब कश्मीर पहुँच गई है।राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में अब तक लाखों लोग शामिल हुए है।अब छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार करते हुए “हाथ से हाथ जोड़ो” पदयात्रा की शुरुआत की गई है।प्रदेश के नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के विधानसभा क्षेत्र आरंग में 26 जनवरी से इस पदयात्रा की शुरुआत की गई है। हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा के आरंग शहर प्रभारी मनीष चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरंग में 26 जनवरी से शुरू हुई पदयात्रा वार्ड नं 06 से प्रारंभ हुई थी।इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुँचकर राज्य सरकार की उपलब्धि और केंद्र में भाजपा सरकार की विफलताओ के बारे में जनता को बता रहे है।
इसी कड़ी में रविवार 29 जनवरी को यह पदयात्रा मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के क्षेत्रीय कार्यालय से शाम 04 बजे शुरू होकर वार्ड नं 01 जाएगी और वार्ड के लोगो को इस अभियान से जोड़ते हुए इसका उद्देश्य और महत्व बताएगी।इस अभियान में सभी बूथ अध्यक्ष,बूथ प्रभारी, राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष, सदस्य, युवा कांग्रेस,एनएसयूआई , शहर कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, सेवादल एवम समस्त विभाग के अध्यक्ष एवम सदस्य उपस्थित रहेंगे।