रायपुर। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिवर्ष दिए जाने वाले इंजीनियर आॅफ द ईयर अवार्ड हेतु चयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्रैक्टिसिंग इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि योगेश शर्मा ने बताया कि 15 सितंबर को अभियंता दिवस पर यह अवार्ड समारोहपूर्वक प्रदान किया जाएगा। अवार्ड हेतु प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि सोमवार, 10 सितम्बर है। प्रविष्टियां छत्तीसगढ़ राज्य में किसी भी संस्था, कंपनी, शासकीय, अर्द्धशासकीय निकाय अथवा व्यक्तिगत रूप से भेजी जा सकेगी किन्तु अवार्ड हेतु नामांकित व्यक्ति की सहमति आवश्यक होगी। तकनीकी उपलब्धियों के विवरण व संबंधित दस्तावेजों सहित प्रविष्टियां डाक या कुरियर के माध्यम से इंजीनियर योगेश शर्मा, बी-47/48, लवकुश विहार,चौबे कॉलोनी, रायपुर (छ.ग.) के पते पर भेजी जा सकती हैं। यह इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रदेश में दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है। इंजीनियरिंग की किसी भी विधा में उल्लेखनीय योगदान हेतु दिया जाने वाला यह अवार्ड 26 वर्षों से दिया जा रहा है।



