◆ एसडीएम कार्यालय में मतदाताओं के लिए लगाई गई प्रदर्शनी
◆राधाकृष्ण विद्यालय में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
आरंग:- सोमवार को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी,आरंग एसडीएम अतुल विश्वकर्मा के निर्देशन में अनुविभागीय कार्यालय आरंग में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र में मतदाताओं ने गजब का उत्साह दिखाते हुए माक पोल किया एवं मशीन की पारदर्शिता को अच्छे से जाना। साथ ही एसडीएम विश्वकर्मा ने नए मतदाताओं से 31 अगस्त तक नाम जुड़वाने,काटने एवम संशोधन की बात कहते हुए निष्पक्ष मतदान की अपील की और प्रेरित किया की।
एसडीएम कार्यालय स्थित अनुभाग ईवीएम प्रदर्शन केंद्र में आकर कोई भी मतदाता डेमोंसट्रेशन कर सकता है। इसके अलावा राधाकृष्ण विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें हायर सेकेंडरी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने लोकतंत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निर्भीकता से अपनी अभिव्यक्ति दी।
वही जागरूकता गतिविधि में स्वीप प्रभारी मास्टर ट्रेनर शिक्षक गण महेंद्र कुमार पटेल एवं अरविंद कुमार वैष्णव ने जागरूकता नारे, नुक्कड़ नाटक,जागरूकता गीत के माध्यम से प्रलोभन रहित मतदान का संदेश दिया तथा प्राचार्य अशोक ठाकुर ने निष्पक्ष मतदान की शपथ करवाई। इस अवसर पर तहसील निर्वाचन टीम राकेश साहू, शरद अग्रवाल, भूषण जलक्षत्री एवं विद्यालय के शिक्षक गण श्वेता अग्रवाल, नंदनी चंद्राकर, रेवती लोधी, रानू सेन, देवेंद्र साहू, योगेंद्र लोधी, विक्की साहू, कनक यादव आदि एवं हायर सेकेंडरी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।