आरंग छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया गोंदिया में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में हुए शामिल

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग: छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री व आरंग विधानसभा के पूर्व विधायक तथा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव भंडारा – गोंदिया लोकसभा क्षेत्र के आब्जर्वर डॉ. शिवकुमार डहरिया आज गोंदिया के कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी गोंदिया द्वारा आयोजित ज़िला स्तरीय बैठक में शामिल हुआ। गोंदिया, तिरोड़ा एवं अर्जुनी मोरगांव विधानसभा की जीत हेतु अतिआवश्यक बिंदुओं पर चर्चा हुई। आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्त्ता काफी उत्साहित हैं। सभी ने एक लक्ष्य, एक रणनीति और एक नेतृत्व के तहत कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया तथा कांग्रेस को विजय दिलाने का संकल्प लिया।

बैठक में सांसद श्री प्रशांत यादव राव पटोले, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री दिलीप भाई बंसोड़, पूर्व विधायक श्री गोपाल दास जी अग्रवाल, समन्वयक श्री राजू पालीवाल जी, महिला कांग्रेस से अध्यक्ष वंदना ताई राजूकाड़े, युवा कांग्रेस से श्री राजकुमार बाबा बागड़े, सेवादल से श्री जमील खान, एनएसयूआई से कृष्णा विभार, गोंदिया शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री योगेश अग्रवाल सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

About the author

Tukeshwar Lodhi