रायपुर(18.12.22)- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर की फैकल्टी और स्टाफ टीम ऑल इंडिया इंटर एनआईटी फैकेल्टी एंड स्टाफ स्पोर्ट्स मीट में शामिल होने के लिए हमीरपुर रवाना हो गई है | एनआईटी हमीरपुर इस टूर्नामेंट का आयोजन बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज की प्रतियोगिताओं के लिए कर रहा है, जिनके आयोजन 17 से 19 दिसंबर, 2022 तक कराए जा रहे हैं|देशभर से 22 एनआईटी के पुरुष एवं महिला वर्ग के फैकेल्टी और स्टाफ मेंबर इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे |बैडमिंटन टीम में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. ललित कुमार साहू, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. अमित राज सिंह, केमिकल इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. धर्मपाल, मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन के असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. नईम अहमद, सिविल इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ मीना मुर्मू, मानविकी और सामाजिक विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. चेतना शर्मा राजपूत, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. सोनल यादव, एवं टेक्नीकल असिस्टेंट, मि. देवेन्द्र कुमार सोनी शामिल है |टेबल टेनिस टीम में सिविल इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. शिरीष देव, केमिकल इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. धर्मपाल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. एच. के. नारंग, असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. सूरज कुमार मुक्ति, असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. निशा नेताम, तथा धातुकर्म अभियांत्रिकी की असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. नेहा गुप्ता, सिविल इंजीनियरिंग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अल्फिया बानो एवं वास्तुकला विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर, मि. सायोन प्रामाणिक हिस्सा लेंगे |शतरंज टीम में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. अमित राज सिंह तथा असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. श्रीनिवासु जी. , एवं अप्लाइड जियोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. डी. सी. झारिया तथा टेक्नीकल असिस्टेंट, मि. मनोज कुमार पाटले एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग से विकास कुमार शर्मा शामिल हैं |