आरंग छत्तीसगढ़ धर्म

आरंग में होने वाले श्रीमद भागवत कथा का प्रथम निमंत्रण बाबा बागेश्वर नाथ को,25 नवम्बर को होगा कथा स्थल का भूमिपूजन

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(24.11.22)- राजा मोरध्वज की धार्मिक नगरी आरंग में 10 दिसम्बर से 17 दिसंबर तक सर्व समाज द्वारा बुलन्दशहर(उत्तरप्रदेश) से पूज्य महाराज श्री हिमांशु कृष्ण भारद्वाज जी के सानिध्य में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।आरंग के ऐतिहासिक हाई स्कूल मैदान पर आयोजित होने वाले श्रीमद भागवत कथा को लेकर सभी समाज के लोगो मे उत्सुकता देखी जा रही है।आयोजन की कड़ी में बुधवार को भाजपा नशामुक्ति अभियान के प्रदेश प्रभारी वेदराम मनहरे अपने परिवार और सर्व समाज के वरिष्ठजनों ने आरंग के प्रसिद्ध बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर में दुग्धाभिषेक कर बाबा भोलेनाथ को श्रीमद भागवत कथा के लिए प्रथम निमंत्रण दिया।

आयोजन को लेकर वेदराम मनहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा बागेश्वर नाथ जी को निमंत्रण के साथ ही आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी है,25 नवम्बर को हाई स्कूल मैदान स्थित कथा स्थल का भूमिपूजन कार्यक्रम होगा जिसमें सर्व समाज सादर आमंत्रित है।

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित है कथा वाचक हिमांशु कृष्ण भारद्वाज

10 से 17 दिसंबर तक आरंग के हाई स्कूल मैदान में होने वाले श्रीमद भागवत कथा के कथा वाचक श्री हिमांशु कृष्ण भारद्वाज जी मात्र 13 वर्ष की आयु से ही श्रीमद भागवत कथा का वाचन कर रहे है।वर्तमान में उनकी उम्र 28 वर्ष है।3 माह पहले ही उनके द्वारा महासमुंद में श्रीमद भागवत कथा का वाचन किया गया था जिसमे विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा था।श्रीमद भागवत कथा के कारण ही उनको राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।

About the author

Tukeshwar Lodhi