आरंग छत्तीसगढ़ राजनीति

मंदिरहसौद को मिली बड़ी सौगात,मंत्री डॉ.डहरिया की अनुशंसा पर तहसील भवन के लिए राशि स्वीकृत

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(24.11.22)- आरंग विधानसभा क्षेत्र में विकासकार्यो की झड़ी लगाने वाले प्रदेश के नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक डॉ.शिवकुमार डहरिया ने इस बार मंदिरहसौद को बड़ी सौगात दी है।मंदिरहसौद एवं आसपास के ग्रामीणों की मांग पर अभी हाल ही में मंत्री डॉ.डहरिया की पहल व अनुशंसा से मंदिरहसौद को उपतहसील से तहसील का दर्जा प्राप्त हुआ है। तहसील कार्यालय काफी पुराने भवन में संचालित किया जा रहा है, जिससे वहां काम करने वाले अधिकारी,कर्मचारी तथा आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसे देखते हुए क्षेत्र के विधायक व केबिनेट मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने मंदिर हसौद में नया तहसील कार्यालय बनाने हेतु अनुशंसा किया था। जिस पर अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से तहसील कार्यालय भवन निर्माण हेतु 71लाख 12हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली मिली है। जिससे आने वाले समय में भवन निर्माण हो जाने पर कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी तथा आम जनता को सुविधा मिल सकेगी। निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने पर दिनेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस चंदखुरी, ओमप्रकाश यादव नगर पंचायत मंदिर हसौद, कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस आरंग, रविशंकर धीवर अध्यक्ष नगर पंचायत चंदखुरी, खिलेश देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, मखान कुर्रे जिला पंचायत सदस्य, अनीता थांसिंग साहू जिला पंचायत सदस्य, रामचन्द वर्मा जोन अध्यक्ष, सौरभ चंद्राकर अध्यक्ष प्राथमिक कृषि साख समिति मुनरेठी, फागू राम वर्मा अध्यक्ष प्राथमिक कृषि साख समिति गोढ़ी, प्रेमशंकर वर्मा अध्यक्ष प्राथमिक कृषि साख समिति खुटेरी, सालिक राम साहू अध्यक्ष कृषि साख समिति नगपुरा, डॉ. भानू प्रताप नौरंगे अध्यक्ष कृषि साख समिति पचेड़ा, गोपाल धीवर सरपंच गोढ़ी, पुरुषोत्तम धीवर सरपंच सिवनी, जोइधाराम साहू सरपंच राखी, हेमलता डुमेंद्र साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, जनपद सदस्य पिंटू निर्मलकर, इंदिरा टीका पटेल, मधु विकास टंडन, नेहा दीपेंद्र वर्मा, दिनेश्वरी यशवंत टंडन, हृदय लाल जांगड़े, देवराज जांगड़े, सुजीत घिडौड़े सरपंच नवागांव, प्रेमी चंद्रविजय मारकंडे सरपंच, सीमा बांधे सरपंच, भुनेश्वरी बंजारे सरपंच, संतोषी यादव सरपंच, डॉ नरेंद्र वर्मा सरपंच, नेहरू लाल डांडे सरपंच, चंद्रप्रकाश साहू सरपंच, पप्पू रूपेंद्र वर्मा सरपंच, निखिल वर्मा, हरी बंजारे, हिरेश चंद्रकार, भूषण साहू, रेखराम पात्रे, परमानंद सिंह ठाकुर,दिलीप जोशी, शोभित साहू, अनुज मिश्रा, आदित्य सिन्हा, बंटी मिश्रा, नरसिंग अग्रवाल, मनीराम पटेल, प्रीति मिश्रा, गोपाल चतुर्वेदी, बलराम सोनवानी, ईश्वर जोगलेकर, प्रमोद कुर्रे सहित क्षेत्र वासियों ने हर्ष व्यक्त किया है तथा मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

About the author

Tukeshwar Lodhi