आरंग(25.11.22)- आरंग के दशहरा मैदान पर 10 दिसम्बर से 17 दिसंबर तक होने वाले श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के लिए आयोजक समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है।
शुक्रवार को कथा स्थल का भूमिपूजन कार्यक्रम रखा गया जिसमें राष्ट्रीय संत एवं भगवताचार्य राजीव नयन महाराज एवं संजीव नयन महाराज ने कथा स्थल का भूमिपूजन कर कथा स्थल की नींव रखी।इस दौरान नगर पुरोहित पंडित भानुप्रताप शर्मा और संयोजक वेदराम मनहरे सहित आरंग क्षेत्र के सर्व समाज से आये वरिष्ठजन एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।