आरंग(25.11.22)- नगरीय प्रशासन,विकास एवं श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के विधानसभा क्षेत्र आरंग से मंत्री डॉ.डहरिया की अनुशंसा पर आरंग निवासी श्री सादिक बैलीम जी को छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा उर्दू अकादमी बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया। जिसका 24नवंबर गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह रखा गया था। शपथ ग्रहण पश्चात् श्री सादिक बेलीम ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री के निवास जाकर उनसे मुलाकात की एवं उनका हृदय से आभार व्यक्त किया एवं उर्दू के विकास के क्षेत्र में अपना कार्य निष्ठा पूर्वक एवं इमानदारी से करने की बात कही।नगरपालिका क्षेत्र आरंग से सादिक बैलीम की नियुक्ति से नगर में हर्ष का माहौल है तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी खुशी व्यक्त किया है। मंत्री जी का आभार व्यक्त करने वालों में सादिक बैलीम के साथ प्रमुख रूप से चंद्रशेखर चंद्राकर अध्यक्ष नपा आरंग, मंगलमूर्ति अग्रवाल श्रम कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य, भारती देवांगन अध्यक्ष शहर कांग्रेस आरंग, शरद गुप्ता पार्षद, समीर गौरी पार्षद, गणेश बांधे एल्डरमेन, अब्दुल कादिर गोरी जिला संयुक्त महामंत्री, सजल चंद्रकार अध्यक्ष युवा कांग्रेस रायपुर जिला ग्रामीण, रहमतुल्ला खान , दिनेश्वर पप्पू तंबोली ,राकेश मिश्रा, सागर जोशी, विनोद साहू, जनक साहू, भागवत जलक्षत्रि, टिकेश्वर गिलहरे,गौरव गुप्ता, गोपी गुप्ता, कैलाश ठाकुर, तुलसी भाई पटेल, सुमित अग्रवाल, महेंद्र यादव, सुदामा पाल, मोहन साहू, बलराम सोनवानी, अनुज मिश्रा, गोलू देवान,जफर चौहान, प्रवीण सेन,मुस्लिम जमात आरंग के अध्यक्ष रफीक भाई, इक़बाल तंवर, हबीब गोरी, सलाम तंवर, नासिर तंवर, अकील गुड्डू गोरी, शरीफ चौहान, सलमान तंवर, सलीम चौहान, जाकिर तंवर,इमरान बैलीम,नौशाद बैलीम आदि प्रमुख कार्यकर्ता एवं समाजिक बंधुगण उपस्थित थे।