आरंग छत्तीसगढ़ रायपुर स्वास्थ्य

21 फरवरी को सांई समर्थ हॉस्पिटल में निःशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर का होगा आयोजन

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(20.02.23)- कॉलेज चौक स्थित साईं समर्थ हॉस्पिटल में मंगलवार 21 फरवरी को साईं बाबा हॉस्पिटल के तत्वाधान में निःशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा, जिसमें आंख से जुड़ी सभी समस्याओं का परीक्षण एवं परामर्श विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा शिविर में आए मरीजों के लिए 7 दिन तक डॉक्टर परामर्श नि:शुल्क रहेगा एवं ऑपरेशन में विशेष छूट रहेगी।इसी तरह अत्यंत गरीब मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क किया जाएगा।

About the author

Tukeshwar Lodhi