आरंग: शासकीय बुनियादी शाला आरंग में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आरंग के तत्वाधान में “मिशन चंद्रयान विज्ञान प्रदर्शनी – 2023-24” का आयोजन किया गया।इस प्रदर्शनी में “पाॅवर पाॅइंट प्रजेंटेशन” के अंतर्गत् गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंंडरी स्कूल,आरंग को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।”साइबर जागरुकता – आज की आवश्यकता” विषय पर विद्यालय के छात्र साहिल चंद्राकर ने “साइबर क्राइम” विषय पर केंद्रित अपना प्रजेंटेशन दिया जिसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
विद्यालय परिवार की ओर से साहिल चंद्राकर एवं सहयोगी विद्यार्थी अभ्युदय साहू, हिमांशू साहू एवं राहुल चंद्राकर को बधाई दी गई है।इसके अतिरिक्त माॅडल प्रजेंटशन के अंतर्गत् “ऊर्जा के नवीनीकृत स्रोत” विषय पर तैयार किए गए माॅडल “जेम्स कॉर्न काॅब फ्यूल” को बहुत सराहना मिली।कक्षा दसवीं की छात्राओं पुष्पांजली साहू, सोनम कंसारी, खुशी पटेल,विभा साहू द्वारा अपने ओरीजनल आईडीया से तैयार किया गया यह माॅडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
“पोस्टर प्रजेंटेशन” कै अंतर्गत् विद्यालय की छात्राओं श्रेया ठाकुर, वाणी साहू, मानसी चंद्राकर एवं अक्षरा गुप्ता ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर आधारित आकर्षक पोस्टर्स के साथ सहभागिता की।सभी प्रतिभागी विद्यार्थियो का मार्गदर्शन विज्ञान शिक्षक नागेश्वर राऊत एवं दीक्षा चौबे ने किया।