सोनकर मैरिज पैलेस अश्वनी नगर में 27 से 29 अक्टूबर तक होगी गीता ज्ञान अमृत वर्षा
30 अक्टूबर की सुबह दिव्य जड़ी बूटी से होगा हवन
रायपुर। ज्ञान-भक्ति-कर्म की अमृत गंगा बहाने गीता मनीषी गुरुदेव संकर्षण शरण महाराज (गुरुजी) का आगमन प्रयागराज से हो रहा है। गीता ज्ञान अमृत-वाणी का श्रवण करने का दुर्लभ अवसर रायपुर के धर्मप्रेमियों को प्राप्त होने जा रहा है। यह सत्संग 27 अक्टूबर से आरंभ होकर 29 अक्टूबर तक चलेगा तथा 30 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे दिव्य जड़ी बूटी एवं मंत्रोच्चार संग हवन के द्वारा सम्पन्न किया जाएगा।



