अन्य आरंग छत्तीसगढ़ रायपुर

ARANG NEWS: हरिहर समाज कल करेगा प्रतिभावान बच्चों का सम्मान

Written by Tukeshwar Lodhi

 आरंग- शनिवार को महामाया मंदिर परिसर आरंग में हरिहर समाज अंतर्गत स्वर्ग गोस्वामी, नाथ योगी एवं वैष्णव समाज आरंग की बैठक आयोजित की गई एवं निर्णय लिया गया कि सामाजिक स्तर पर कल दिनांक 18 जून को समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा । इसके लिए समय शाम 5:00 से 7:00 बजे तक निर्धारित किया गया है इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाज के बच्चों को प्रोत्साहन के लिए विचार विमर्श करते हुए प्रस्ताव पारित किया जिसमें बच्चों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा, इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष सुशील गोस्वामी, संरक्षक अनुपनाथ योगी, सचिव अरविंद कुमार वैष्णव, उपाध्यक्ष वीरेंद्र नाथ योगी, कोषाध्यक्ष चंदन पुरी गोस्वामी, सह सचिव ऋषभ गोस्वामी वरिष्ठ हरिहर दास वैष्णव,सुरेंद्रनाथ योगी, अनुपमा वैष्णव, बल्ला दास वैष्णव आदि की उपस्थिति रही ।

About the author

Tukeshwar Lodhi