छत्तीसगढ़ रायपुर शिक्षा

NIT NEWS: एनआईटी में हुआ हिंदी पखवाड़े “आह्वान “का आयोजन , हिंदी के महत्व पर आयोजित की गई प्रतियोगिताएं..

Written by Tukeshwar Lodhi

रायपुर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर की राजभाषा समिति द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में “आह्वान” 2023 (हिंदी पखवाड़ा) का आयोजन एनआईटी परिसर में 7 सितम्बर से 14 सितम्बर तक किया गया जिसके अंतर्गत अनेक कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगितायें सफलतापूर्वक आयोजित की गई| हिंदी के प्रति प्रेमभाव और जागरूकता बरक़रार रखने के लिए पखवाड़े का आयोजन राजभाषा समिति के प्रभारी डॉ. सपन मोहन सैनी के मार्गदर्शन में हुआ।

पखवाड़े का आगाज नुक्कड़ नाटक से 7 सितम्बर को किया गया जिसके माध्यम से सभी छात्रों को हिंदी की महत्वता से परिचित करवाया गया| 11 सितम्बर को कविता वाचन एवं तात्कालिक भाषण प्रतियोगितायें आयोजित की गई जिनमें विद्यार्थियों के द्वारा ‘जी20’, ‘हिंदी की महत्वता’ एवं ‘छात्र जीवन’ जैसे विषयों पर भाषण दिया गया| इसी क्रम में 13 सितम्बर को चक्रव्यूह खेल प्रतियोगिता में खजाने की खोज और अँधा मोड़ जैसे खेलो के माध्यम से छात्रों का मनोरंजन किया गया| अंतिम दिन 14 सितम्बर को हिंदी भाषा पर शिक्षकगणों की पकड़ मजबूत करवाने के लिए कविता लेखन एवं शब्दकोश लेखन आदि प्रतियोगितायें आयोजित करवाई गई। 1949 में आज ही के दिन हिंदी भाषा को भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में अपनाया गया था। प्रतिभागियों के बीच हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का यह कार्यक्रम शिक्षकों और छात्रों की सक्रिय भागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

About the author

Tukeshwar Lodhi