आरंग छत्तीसगढ़ धर्म

आरंग: श्रीमद भागवत कथा के लिए आमंत्रण का दौर शुरू,वाहनों के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को दिया जा रहा आमंत्रण

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(29.11.22)- धार्मिक नगरी आरंग के ऐतिहासिक दशहरा मैदान में 10 दिसंबर से 17 दिसंबर तक होने वाले श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के लिए तैयारियां जोरों पर है। सर्वप्रथम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में विराजमान देवी-देवताओं के मंदिरों में निमंत्रण के साथ ही पूरे क्षेत्र में आमंत्रण के साथ साथ गांवों में श्रीमद भागवत कथा का प्रचार प्रसार भी आज से शुरू हो गया। आज प्रचार प्रसार के लिए प्रयुक्त होने वाले वाहनों को पूजा अर्चना के बाद विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक व इस आयोजन के संयोजक वेदराम मनहरे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मनहरे ने क्षेत्र के सभी लोगो से श्रीमद भागवत कथा का रसपान करने सपरिवार शामिल होने का निवेदन किया है।

About the author

Tukeshwar Lodhi