रायपुर(28.11.22)- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर के अभिनय – ड्रामा क्लब ने 28 नवंबर 2022 को महिला पखवाड़ा के तहत एक नुक्कड़ नाटक “तथ्य” प्रस्तुत किया | शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार 25 नवंबर से 10 दिसंबर 2022 तक महिला पखवाड़ा 2022 का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. गोवर्धन भट्ट, प्रभारी, अभिनय के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक का विषय कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम 2013 पर केंद्रित रहा । नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य अधिनियम 2013 के प्रावधान के बारे में जागरूकता पैदा करना था | नाटक द्वारा अधिनियम और उससे संबंधित रोकथाम उपायों को शानदार ढंग से विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित किया गया । इस पूरे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, स्टाफ और संस्थान के फैकल्टी मेंबर ने हिस्सा लिया और इसकी सराहना की |