छत्तीसगढ़

जगदलपुर ; शहीद जवानों को गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि .अफसरों के साथ बैठक भी करेंगे

Written by mediampcg

बीजापुर में नक्सली एनकाउंटर के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज एक दिन का छत्तीसगढ़ दौरा है।

यहां उन्होंने मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को जगदलपुर में श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सीनियर ऑफिसर्स के साथ मीटिंग करेंगे। इन दोनों कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उनके साथ हैं। गृह मंत्री बीजापुर में बासागुड़ा स्थित CRPF के कैंप भी जा सकते हैं।वापसी में शाह रायपुर के अस्पतालों में भर्ती घायल जवानों से मिलेंगे। श्रद्धांजलि के बाद जवानों के शव उनके घरों के लिए रवाना किए जाएंगे।

About the author

mediampcg