भक्ति परंपरा

लोहाणा समाज का‘झंकारो’ नवरात्रि उत्सव रविवार को

रायपुर। श्रीलोहाणा समाज, रायपुर द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर ‘झंकारो’ नवरात्रि उत्सव का आयोजन 11 अक्टूबर को आशीर्वाद भवन, रायपुर में किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष किशनभाई मिरानी के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता पूर्णत: पारंपरिक एवं भक्तिमय रास-गरबा होगी। आयोजन में समाज के सदस्य एवं परिवारजन पारंपरिक वेशभूषा में गरबा एवं रास की मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे, जिससे पूरे वातावरण में नवरात्रि की धार्मिक एवं सांस्कृतिक छटा देखने को मिलेगी। ‘झंकारो’ में गरबा-रास के साथ विशेष वेशभूषा एवं प्रस्तुतियों के आधार पर एंट्री भी रखी जाएगी। प्रतिभागियों की पारंपरिक वेशभूषा, गरबा की प्रस्तुति तथा उत्साह कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाएंगे। श्रीलोहाणा महाजन के जनसंपर्क अधिकारी प्रकाश भाई पारपाणी ने बताया कि श्रीलोहाणा समाज का यह आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी पारंपरिक संस्कृति, भक्ति और सामाजिक एकता को जीवंत रखने का एक सुंदर प्रयास है। कार्यक्रम में समाज के सभी परिवारों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रहेगी।

About the author

मीडिया एमपीसीजी