आरंग(17.08.23)- पवित्र पुरुषोत्तम मास अमावस्या के शुभ अवसर पर आरंग के दमौवा तालाब के पास स्थित श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर में पंडित माणिक लाल मिश्रा के द्वारा सामूहिक पार्थिव शिवलिंग का पूजन कराया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भगवान शिव की आराधना की।
पंडित माणिक लाल मिश्रा ने पार्थिव शिवलिंग पूजन का महत्व बताते हुए कहा कि पार्थिव पूजन से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है। शिवजी की अराधना के लिए पार्थिव पूजन सभी लोग कर सकते हैं, फिर चाहे वह पुरुष हो या फिर महिला। यह सभी जानते हैं कि शिव कल्याणकारी हैं। जो पार्थिव शिवलिंग बनाकर विधिवत पूजन अर्चना करता है, वह दस हजार कल्प तक स्वर्ग में निवास करता है। शिवपुराण में लिखा है कि पार्थिव पूजन सभी दुःखों को दूर करके सभी मनोकामनाएं पूर्ण करता है। यदि प्रति दिन पार्थिव पूजन किया जाए तो इस लोक तथा परलोक में भी अखण्ड शिव भक्ति मिलती है।
इस आयोजन में रत्ना लोधी,पूजा वर्मा,सरस्वती साहू,सुषमा देवांगन, रामहीन साहू,इंदु साहू सहित वार्ड की महिलाओं का विशेष योगदान रहा।