◆आरंग ब्लाक के सभी कोटवारों को 17 लाख 60 हजार रूपये का स्वेछानुदान चेक वितरण कर मंत्री डॉ. डहरिया ने किया सम्मान
आरंग- कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के द्वारा आरंग नगर में विधानसभा स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक व केबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरूआत राजगीत के साथ हुई तत्पश्चात् कोटवार संघ के द्वारा मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जिसके बाद मंत्री डॉ. डहरिया ने सभा को सम्बोधित भी किया।
उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि देश की आजादी के पूर्व से ग्राम अधिकारी के रूप में कोटवारों की अहम भूमिका रही है। कोटवार गांव की सूचना एवं सुरक्षा अधिकारी के रूप में कार्य करते हैं। शासकीय सूचना का आदान-प्रदान भी इन्हीं केे माध्यम से किया जाता है। कम मानदेय पर भी गांव के सेवादार के रूप में भी कोटवारों के द्वारा अच्छा कार्य किया जाता है। इसमें कोटवारों की जितनी भी प्रशंसा कि जाये कम ही है। उन्होंने आगे अपने उद्बोधन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार की महत्वकांक्षी योजना पर भी प्रकाश डाला। जिसमें राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना , गोधन न्याय योजना, हाफ बिजली बिल योजना, सुराजी गांव योजना, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना, राम वन गमन परिपथ योजना, राजीव युवा मितान क्लब योजना, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक्स योजना सहित अन्य प्रमुख योजना पर मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने विस्तृत रूप प्रकाश डाला। तत्पश्चात् आरंग ब्लाक के सभी 176 कोटवारों को 17 लाख 60 हजार रूपये का स्वेच्छानुदान राशि का चेक वितरण कर उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षा प्रेमकिशोर बाघ प्रांताध्यक्ष छ.ग. कोटवार एसोसिएशन ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में चन्द्रशेखर चन्द्राकर अध्यक्ष नपा. आरंग, खिलेश्वर देवांगन अध्यक्ष जनपद पं. आरंग, ओमप्रकाश यादव मंदिरहसौद, कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग, भारती देवांगन अध्यक्ष शहर कांग्रेस आरंग, दिनेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस चंदखुरी , हृदय लाल जांगड़े जनपद सदस्य भी कार्यक्रम में सम्मिलत हुए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शरद गुप्ता, राममोहन लोधी,गौरी बाई देवांगन, राजेश्वरी साहू, गणेश बांधे, उपेन्द्र साहू, भरत लोधी, अब्दुल कादिर गोरी, तुलसी भाई पटेल, सौरभ चन्द्राकर, निखिल वर्मा, मानिक लाल मिश्रा, भुनेश्वर यादव, महेश यादव, त्रिभुवन दास मानिकपुरी प्रांतीय उपाध्यक्ष कोटवार संघ, रामधार देवदास तहसील अध्यक्ष, कौशिल्या देवदास तह.उपाध्यक्ष, ईश्वरी मानिकपुरी, परमेश्वरी मानिकपुरी, तेजीदास मानिकपुरी, धर्मेद्र मानिकपुरी, नारायण चौहान, देवसिंह चौहान, जमीला कोशले, कुंती बाई मानिकपुरी, संगीता देवदास, परमेश्वरी मानिकपुरी, भोला मानिकपुरी, विचार देवदास, पप्पू कोसरिया गिरवर दास मानिकपुरी, लोकेश दास मानिकपुरी, संतकुमार मिरी, भूषण दास मानिकपुरी, लिलेश्वर दास, शिवभजन जोगी आदि उपस्थित थे।