आरंग(19.02.23)- आरंग के कलई चौक में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को आरंग पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।आरंग थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने बताया कि आरोपी कलई चौक निवासी मनमोहन मानिकपुरी(उम्र 38 वर्ष) ने पड़ोस की नाबालिग से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया, नाबालिग ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।परिजनों की शिकायत पर आरंग पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 354,पॉक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।