छत्तीसगढ़

निगम जोन 7 ने महावीर पार्क अनुपम गार्डन, आमानाका चौक के पास 5 दुकानों में गन्दगी मिलने पर किया कुल 18000 रूपये जुर्माना जोन 7 क्षेत्र में अनुपम गार्डन के सामने नो वेंडिंग जोन बनाया गया, नो वेंडिंग जोन में खडे मिले 2 ठेले जप्त किये गए

Written by mediampcg

निगम जोन 7 ने महावीर पार्क अनुपम गार्डन, आमानाका चौक के पास 5 दुकानों में गन्दगी मिलने पर किया कुल 18000 रूपये जुर्माना

जोन 7 क्षेत्र में अनुपम गार्डन के सामने नो वेंडिंग जोन बनाया गया, नो वेंडिंग जोन में खडे मिले 2 ठेले जप्त किये गए

नगर निगम जोन 7 के सम्पूर्ण क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित है , अब किसी भी दुकान में मिलने पर जप्ती सहित कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी -नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त स्वच्छता से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश पर नगर निगम जोन 7जोन कमिश्नर डॉ तृप्ति पाणीग्रही के मार्गनिर्देशन जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू की उपस्थिति में जोन क्षेत्र अंतर्गत जीईमार्ग में महावीर पार्क अनुपम गार्डन के समीप और आमानाका चौक के समीप की 5 दुकानों की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया.
इस दौरान गन्दगी मिलने पर सम्बंधित दुकान संचालकों पर कुल 18000 रूपये का जुर्माना उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए किया गया.
नगर निगम जोन 7 क्षेत्र में अनुपम गार्डन के सामने नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया है. नो वेंडिंग जोन में आज दो ठेले मिले, जिन्हें तत्काल जप्त कर लिया गया.
नगर निगम जोन 7 के सम्पूर्ण क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित है. अब निगम जोन 7 क्षेत्र में किसी भी दुकान में सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर तत्काल जप्ती कर सम्बंधित दुकान संचालक पर नियमानुसार कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.
अब रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा पर्यावरण संरक्षण मण्डल के मार्गदर्शन में नगर निगम क्षेत्र में किसी भी दुकान में प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर उसकी जप्ती सहित सम्बंधित दुकान संचालक पर प्रक्रिया के अंतर्गत नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

About the author

mediampcg