एमएमआई हॉस्पिटल में सिंधी काउंसिल ने लगाया शिविर
सांसद बृजमोहन अग्रवाल के हाथों हुआ शुभारंभ
रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एम एम आई हॉस्पिटल रायपुर में 17 सितंबर को शुभारंभ हुआ। 25 सितंबर तक निरंतर चलने वाले इस शिविर का शुभारंभ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सांसद बृजमोहन अग्रवाल, शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल, विधायक सुनील सोनी, बीजेपी नेता सुभाष तिवारी ने किया। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया, विधिवत गणेशजी की पूजा अर्चना के साथ शिविर प्रारंभ हुआ। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा देश के प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर यह सबसे बड़ा उपहार है जो हर जरूरतमंद को स्वास्थ्य लाभ हो और सब खुश रहो कि मंगलकामना से शुरू किया गया है। मोदीजी की सोच है हर व्यक्ति स्वस्थ रहे। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं, प्रधानमंत्री मोदीजी दीर्घायु हों। संत युधिष्ठिर लाल ने कहा बहुत बड़ा शिविर सिंधी काउंसिल टीम ने एम एम आई हॉस्पिटल में लगाया है और उम्मीद है बड़ी संख्या में हर व्यक्ति शिविर का लाभ उठाएगा। विधायक सुनील सोनी ने कहा शिविर में रुपए 6800.00 की जांच पूरी तरह निशुल्क है, बहुत सी जांच रखी गई है। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल, विधायक सुनील सोनी, बीजेपी नेता सुभाष तिवारी, शदाणी दरबार के सचिव उदय शदाणी, सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, महिला विंग अध्यक्ष काजल सचदेव, महामंत्री लक्ष्मी बजाज चंचलानी, महक होतवानी, नीता कुकरेजा, किशोर आहूजा, गिरीश लहेजा, जितेंद्र मलघानी, गौरव मंधानी, धनेश मटलानी, रितेश वाधवा, गोल्डी सिदारा, राजकुमार सोनी उपस्थित थे।



