छत्तीसगढ़ रायपुर

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर जगन्नाथ मंदिर में हुआ पूजन-हवन

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच

किया गया हवन-पूजन

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में विशेष पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीजगन्नाथजी का पूजन-अर्चन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके जन्मदिवस पर भगवान श्रीजगन्नाथजी के श्रीचरणों में प्रार्थना कर उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल जीवन की कामना की गई।

उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथजी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदैव शक्ति, ऊर्जा और सामर्थ्य प्रदान करें, ताकि वे निरंतर देश की सेवा करते रहें तथा उनके नेतृत्व में भारत विकास और प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।पुरन्दर मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देशवासियों की शुभेच्छाओं और भगवान श्रीजगन्नाथजी के आशीर्वाद से उनका जीवन सदैव राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित और ऊर्जावान बना रहे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी