कर्मचारी संगठन

पेंशनरों ने उठाई 1 जुलाई से 3 फीसदी राहत पेंशन की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज रायपुर के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बुधवार को आयोजित दिवाली मिलन समारोह में 01 जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत एवं 01 जुलाई 2026 से 3 प्रतिशत राहत पेंशन दिए जाने तथा हाईकोर्ट आदेश का पालन कर 59 माह का एरियर भुगतान करने की मांग उठाई। साथ ही यह चेतावनी दी कि 30 नवंबर तक निर्णय नहीं लेने पर दिसंबर में धरना-प्रदर्शन के लिए पेंशनर बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी राज्य शासन की होगी। प्रांताध्यक्ष चेतन भारती ने कहा कि राज्य शासन पेंशनरों की वाजिब मांग पर उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रहा है। मध्यप्रदेश शासन ने अपने कर्मचारियों व पेंशनरों को 10 माह का एरियर भुगतान का आदेश जारी कर दिया है। संगठन ने छत्तीसगढ़ के पेंशनरों ने 2 प्रतिशत राहत पेंशन 1 जनवरी के स्थान पर 1 नवंबर 2026 से स्वीकार करने, 01 जुलाई से 3 प्रतिशत राहत पेंशन का आदेश जारी न करने और उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्णय 1 अप्रैल 2026 का पालन न करने पर 10 माह तक चुप्पी साधे जाने की कड़ी निंदा की है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी