आरंग छत्तीसगढ़ राजनीति

ARANG NEWS: डॉ.शिवकुमार डहरिया के समक्ष पूर्व विधायक के गांव के लोग हुए कांग्रेस में शामिल….. कांग्रेस में शामिल हो रहे लोगो ने कहा- “भरोसा बरकरार फिर इस बार भूपेश सरकार”

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग: जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे ही आरंग विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और मजबूत होते जा रही है।क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी और मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के द्वारा कराए जा रहे विकासकार्यो से क्षेत्र के ग्रामीण काफी प्रभावित हो रहे है।इसी कड़ी में शनिवार को आरंग के राजीव भवन में भाजपा के पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय के गांव डुमहा से आये लोग मंत्री डॉ.डहरिया और कांग्रेस सरकार से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थाम लिया।इसके अलावा ग्राम अमसेना,भोथली,सेजा और भैसा के लोग भी कांग्रेस में शामिल हो गए।

मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने स्वयं कांग्रेस का गमछा,टोपी पहना कर लोगो का कांग्रेस परिवार में आने पर स्वागत किया।कांग्रेस में शामिल होने के बाद लोगो का कहना है कि 15 साल के भाजपा शासनकाल के बाद कांग्रेस ऐसी सरकार है जो छत्तीसगढ़िया संस्कृति की पहचान को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है।भाजपा के घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़िया और छत्तीसगढ़ की संस्कृति के लिए कुछ भी नही है।भाजपा हमेशा हमारी संस्कृति को नष्ट करने का काम किया है। इसलिए इस बार भी भूपेश बघेल पर पूरा भरोसा है और आरंग तथा प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाना है।

About the author

Tukeshwar Lodhi