आरंग छत्तीसगढ़

आरंग: विधान सभा में भाजपा आईटी सेल रायपुर जिला ग्रामीण टोली प्रमुख विनीत पाण्डेय सैकड़ो कार्यकर्ता के साथ कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल

Written by Monu Soni

आरंग विधान सभा में भाजपा आईटी सेल रायपुर जिला ग्रामीण टोली प्रमुख विनीत पाण्डेय सैकड़ो कार्यकर्ता के साथ कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल

विनीत पांडे ने रुद्राक्ष से बने माला पहनकर मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया को चुनाव में विजय होने के लिए मंत्रो उपचार के साथ विधानसभा चुनाव में विजय भव का तिलक लगाकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

 

आरंग :आरंग विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकासकार्यो ने आरंग की तस्वीर बदल दी है। मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया द्वारा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यो की सौगात दी गई है। यही कारण है कि क्षेत्र के विकास कार्यो से बीजेपी कार्यकर्ता भी काफी प्रभावित है और कांग्रेस पार्टी के प्रति लगाव हो रहा है। इसी तारतम्य में आज एक बार फिर मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के समक्ष आरंग विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका मंदिरहसौद, निवासी भाजपा आईटी सेल रायपुर जिला ग्रामीण टोली प्रमुख विनीत कुमार पाण्डे के साथ बड़ी संख्या में भाजपा छोड़कर कार्यकर्ता कांग्रेस के शामिल हो गए।
आपको बता देना चाहते है की मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया ने सभी नव प्रवेशी कार्यकर्ताओं को गमछा पहनकर इन कार्यकर्ताओ का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया गया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनीत पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्ग के लोगो का ध्यान रखती है। मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में आरंग विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए है। विकास कार्यो का सिलसिला लगातार चलता रहे यही सोचकर हम सभी मंत्री डॉ.शिवकुमार के साथ खड़े हुए है। विनीत पांडे ने रुद्राक्ष से बने माला पहनकर मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया को चुनाव में विजय होने के लिए मंत्रो उपचार के साथ विधानसभा चुनाव में विजय भव का तिलक लगाकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी और मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया इतिहास रचेंगे। इस अवसर पर सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से __विनीत पांडे गीता पांडे पूर्व पंच संगीता चौहान हीरा दुबे सत्यम पांडे शक्ति उर्फ़ मन्नू यादव महेंद्र ढीमर अमानत सोनकर संजीत मंडल हरे राम मंडल अश्वनी सिंह आर्य शर्मा विक्की चौहान गोविंद शर्मा विपिन मंडल भारत रावत उमेश साहू आर्यन जोशी सुशील मंगल कुश शर्मा एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उनकी उपस्थिति में पार्टी में हुए शामिल इस अवसर पर सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

About the author

Monu Soni