आरंग छत्तीसगढ़

आरंग: वरिष्ठ भाजपा नेता सहित भाजपा कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल,मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने किया स्वागत

Written by mediampcg

वरिष्ठ भाजपा नेता सहित भाजपा कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल,मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने किया स्वागत

आरंग/01.11.23- ग्राम भानसोज मे कांग्रेस चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर आरंग विधायक व नगरीय प्रशासन विकास तथा श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के समक्ष ग्राम नरदहा के वरिष्ठ भाजपा नेता दरबारी बंजारे ने कांग्रेस प्रवेश किया।

डॉक्टर शिव डहरिया के समक्ष ही ग्राम संडी के 30 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर व डॉ. शिव डहरिया द्वारा आरंग विधानसभा मे कराये गए विकास कार्य से प्रेरित होकर कांग्रेस प्रवेश किया, नरदहा निवासी दरबारी बंजारे की गिनती क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं मे होती थी, उनके कांग्रेस प्रवेश करने से निश्चित तौर पर पार्टी को मजबूती मिलेगा तथा कांग्रेस के पक्ष मे माहौल बनेगा। ग्राम संडी के भाजपा कार्यकर्ताओ ने कहा की भानसोज-संडी-कुकरा मार्ग निर्माण कार्य पिछले 50वर्षो से लंबित था, ग्रामवासियो को आने जाने मे बहुत हो परेशानियों का सामना करना पड़ता था जिसे आज पर्यंत तक कोई कर नहीं पाया था।

लेकिन उक्त मार्ग को डॉ. शिव डहरिया ने स्वीकृति प्रदान कर क्षेत्रवासियो को सौगात दिया जिससे प्रभावित होकर हम सभी लोग कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर रहे है। मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने सभी का फूलमाला व गमछा पहना कर पार्टी की सदस्य्ता दिलवाई।

वीडियो

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा देवी वर्मा, जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन, जिला पंचायत सभापति अनीता थान सिंह साहू, जनपद सदस्य व पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि पिंटू कुर्रे, दुमेंद्र साहू जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि, जोन अध्यक्ष चद्रप्रकाश साहू,हरी बंजारे जोन प्रभारी,मंडी अध्यक्ष देवनाथ साहू,अपेक्स अध्यक्ष द्वारिका साहू,भानसोज सरपंच संतोषी साहू, संडी सरपंच महेश साहू, छतौना सरपंच राजेश चंद्राकर,खम्हरिया सरपंच कौशिक पाटिल,खोली सरपंच धनाजिक चंद्राकर ,अमेरिका सरपंच दाऊ लाल बंजारे, सहित वरिष्ठ कांग्रेसी जागेसर देवांगन,द्वारिका साहू, सुनील बन्दे ,सुशील बन्दे,नरसिंग भारती ,तिलक देवांगन, कुंज बिहारी, महेंद्र वर्मा, पंकज चंद्राकर,नरसिंग पटेल, मोहन साहू, देव बंजारे, अशोक साहू,पवित्र साहू, महेंद्र शर्मा, मंसारम कन्नौजे ,भूखन साहू, पारस काठरे,द्रोण चंद्राकर सेक्टर अध्यक्ष, मोहन साहू ,पंकज चंद्राकर , निखिल वर्मा, संजीव चंद्राकर ,वीतिक गायकवाड, महेंद्र बंजारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

About the author

mediampcg