आरंग छत्तीसगढ़ राजनीति

ARANG NEWS: आरंग विधानसभा में बीजेपी कार्यकर्ताओं का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग- आरंग विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकासकार्यो ने आरंग की तस्वीर बदल दी है। मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया द्वारा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यो की सौगात दी गई है। यही कारण है कि क्षेत्र के विकास कार्यो से बीजेपी कार्यकर्ता भी काफी प्रभावित है और कांग्रेस पार्टी के प्रति लगाव हो रहा है।इसी तारतम्य में आज एक बार फिर मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के समक्ष मंदिरहसौद, मुनरेठी, बड़े मुनगी से बड़ी संख्या में भाजपा छोड़कर कार्यकर्ता कांग्रेस के शामिल हो गए।

कांग्रेस के जिला महामंत्री दिनेश ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू, चंदखुरी सेक्टर अध्यक्ष राजेंद्र माहेश्वरी के नेतृत्व में इन कार्यकर्ताओ का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया गया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद ग्रामीणों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्ग के लोगो का ध्यान रखती है। मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में आरंग विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए है। विकासकार्यो का सिलसिला लगातार चलता रहे यही सोचकर हम सभी मंत्री डॉ.शिवकुमार के साथ खड़े हुए है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी और मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया इतिहास रचेंगे। कार्यक्रम में बड़े मुनगी से पंच योगेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में जागेश्वर वर्मा, सोनू वर्मा, भरत वर्मा, मनीष वर्मा, मंगतू वर्मा, खूबचंद वर्मा, महेश वर्मा, रमेश वर्मा, राजेश वर्मा, सेवक वर्मा, जगदीश प्रजापति, दाऊ निर्मलकर ग्राम मुनरेठी से नेमन बंजारे, हरिश चेलक, परमेश्वर कुर्रे, सुनील बंजारे, जीवन चेलक, सुभाष चेलक, मंदिरहसौद से हेमलाल टण्डन, मनहरण टण्डन, विक्रम गायकवाड़, प्रवीण सायतोड़, सुनील टण्डन, झम्मन कुर्रे, गोविन्द गायकवाड़ सहित भारी संख्या में कांग्रेस में शामिल हुए।

About the author

Tukeshwar Lodhi