आरंग छत्तीसगढ़ राजनीति

ARANG BREAKING: आरंग में भाजपा को झटका,सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग:आरंग विधानसभा में टिकट चयन के बाद से भाजपा को एक के बाद झटके मिल रहे है।पहले प्रत्याशी चयन को लेकर कार्यकर्ताओ में भारी नाराजगी के बाद अब भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता पार्टी द्वारा उपेक्षा का शिकार हो रहे है।शायद यही कारण है कि भाजपा के कार्यकर्ता अब आरंग विधानसभा क्षेत्र में पिछले 05 सालों में मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया द्वारा किये गए विकासकार्यो से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे है।इसी कड़ी में आरंग विधानसभा क्षेत्र के 10 गांवों से भाजपा के सैकड़ो युवाओं ने जनपद सदस्य संजय चेलक,ग्राम पंचायत बाना के पूर्व सरपंच चम्मन साहू,संजय साहू,अजय सोनवानी के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

ये सभी युवा भाजपा में हुए टिकट वितरण,भाजपा में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के कारण पार्टी से नाराज चल रहे थे।कांग्रेस में शामिल होने के बाद इन युवाओं ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने हर कार्यकर्ताओ का ध्यान रखती है।डॉ.डहरिया ने क्षेत्र में विकास के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ताओ के सुख-दुख में साथ दिया है।कार्यकर्ताओ के लिए समर्पित रहने वाले पार्टी में शामिल होना हम सभी के लिए गर्व की बात है। भाजपा से कांग्रेस में शामिल होने वाले युवाओं में आरंग क्षेत्र के बाना,बनरसी,कोसरंगी,चकवे,बोहारडीह,परसाडीह,करमंदी, परसकोल,बड़गांव,गुमा के है।

About the author

Tukeshwar Lodhi